समानार्थी शब्द (Synonyms) Quiz: General Hindi for Competitive Exams

हिंदी व्याकरण में ‘समानार्थी शब्द’ (Synonyms), General Hindi एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। UPPSC, RO/ARO, UP Police SI and Constable, SSC GD, TET/CTET, हर प्रतियोगी परीक्षा में समानार्थी शब्दों से 2-3 प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं।

Practice Quiz: समानार्थी शब्द

नीचे दिए गए क्विज़ में हमने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से चुने हुए 20 महत्वपूर्ण समानार्थी शब्दों को शामिल किया है। प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प चुनें और अपनी स्कोर चेक करें।


📝 Test Overview

DurationNo Limit
Questions20
Marks+1
Negative MarkNo

📘 Key Instructions

  • Each question has 4 options (only 1 correct)
  • Use Save & Next to proceed
  • Mark for Review to revisit later
  • Auto-submit when timer ends
  • Bilingual (English & Hindi)

शब्दों के सही अर्थ और उनके समान अर्थ वाले अन्य शब्दों का ज्ञान न केवल आपकी शब्दावली (Vocabulary) को बढ़ाता है, बल्कि मुख्य परीक्षा के निबंध और पत्र लेखन में भी सहायक होता है। अपनी तैयारी को परखने के लिए नीचे दिए गए 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें।


समानार्थी शब्द क्या हैं?

वे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता है, उन्हें समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

उदाहरण के लिए:

  • आकाश: नभ, गगन, अंबर, व्योम।
  • जल: नीर, वारि, अंबु, तोय।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द (Synonyms)

नीचे दी गई तालिका में कुछ ऐसे शब्द हैं जो अक्सर परीक्षाओं में दोहराए जाते हैं:

मुख्य शब्दसमानार्थी (पर्यायवाची)
अमृतसुधा, पीयूष, सोम, सुरभोग
अग्निआग, अनल, पावक, दहन
कमलजलज, पंकज, सरोज, राजीव
पृथ्वीधरा, वसुंधरा, भूमि, इला
सूर्यदिनकर, दिवाकर, भानु, भास्कर

तैयारी के टिप्स

  1. रटने के बजाय समझें: शब्दों के मूल अर्थ को समझने की कोशिश करें।
  2. वाक्य प्रयोग: नए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करें ताकि वे याद रहें।
  3. नियमित अभ्यास: रोज़ाना कम से कम 10 नए पर्यायवाची शब्द लिखें।

हमें उम्मीद है कि यह क्विज़ आपकी आगामी परीक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा। अगर आपका कोई सुझाव है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


General Hindi MCQ Practice | सामान्य हिंदी मॉक टेस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top