निम्ननलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें? स्वामी विवेकानंद का जन्म कब हुआ था?

निम्ननलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें?
स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम संतों में से एक थे, जिन्होंने अपने जीवन, विचारों और कार्यों से न केवल भारत को, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित किया। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में एक सम्मानित परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे बचपन से ही अत्यंत जिज्ञासु, निडर और तेजस्वी थे। वे सच्चाई और ईश्वर की खोज में लगे रहते थे। उनकी यह खोज उन्हें रामकृष्ण परमहंस के चरणों तक ले गई, जिन्हें वे शीघ्र ही अपना आध्यात्मिक गुरु मानने लगे। रामकृष्ण परमहंस से उन्हें यह सीख मिली कि सभी धर्म एक ही सत्य की ओर जाने वाले मार्ग हैं। यह विचार उनके जीवन-दर्शन का मूल बना। स्वामी विवेकानंद का सबसे प्रसिद्ध भाषण 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुआ, जहाँ उन्होंने “मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों” कहकर सबका हृदय जीत लिया। उस भाषण ने भारतीय अध्यात्म, सहिष्णुता और संस्कृति की महानता को पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत किया। वे युवाओं को जागरूक करने में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं। वे कहते थे – “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।” उन्होंने सेवा को ईश्वर-भक्ति का सर्वोत्तम रूप बताया और गरीबों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना। स्वामी विवेकानंद का जीवन आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है। वे न केवल एक संत थे, बल्कि एक विचारधारा, एक आंदोलन और एक युगपुरुष भी थे।

प्रश्नः स्वामी विवेकानंद का जन्म कब हुआ था?

More Hindi Questions

Browse all Hindi questions ->
Scroll to Top